अंबिकापुर – निरीक्षण के दौरान विद्यालय एवं छात्रावास में साफ-सफाई का अभाव एवं पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं होने के कारण आदिवासी विकास सहायक आयुक्त जेआर नागवंशी के द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के प्रभारी प्राचार्य संतन प्रसाद बेहरा को कारण बताओ सूचना जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को विद्यालय के निरीक्षण दौरान प्राचार्य के द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतना पाया गया। उन्होंने प्राचार्य को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

Categorized in: