बेमेतरा )। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2022 के लिए जिले के ग्राम चुहका निवासी सीताराम यादव पिता कमल यादव (14 वर्ष) का चयन किया गया है। सीताराम को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा जायेगा। 17 से 26 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु सीताराम अपने पिता के साथ 16 जनवरी को दिल्ली रवाना हो गया है।

ज्ञात हो कि ग्राम चुहका के दो बालिकाएं 19 अगस्त की सुबह डोटू नदी में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गई। बालक सीताराम यादव द्वारा एक बालिका को बहने से बचा लिया तथा 500 मीटर दूर झाडी में अटकी दूसरी बालिका को भी उनके द्वारा बाहर निकाला लेकिन दूसरी बालिका को बचाया नहीं जा सका। बालक सीताराम यादव के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर साहसिक कार्य किया गया। जिसके लिए उसको यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

वर्ष 2022 में साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार योजना हेतु बालक सीताराम यादव के नाम अनुशंसा कलेक्टर बेमेतरा जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा की गई है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 26 जनवरी में नवाजे जाने पर जिला प्रशासन बेमेतरा, शिक्षक तथा बालक के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा बालक को बधाई प्रेषित की गई है।

Categorized in: