जिला स्तरीय समारोह में अब टीएस सिंहदेव नहीं, भटगांव विधायक व संसदीय सचिव फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज  
 
अंबिकापुर। पीजी कॉलेज मैदान में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि की दो-दो बार घोषणा और जिला प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र की छपाई करा वितरण करने के बाद औचक अंबिकापुर में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि बदल दिए गए। पूर्व में अंबिकापुर विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाना था। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किए गए संशोधित पत्र का हवाला देकर संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल होने का समाचार जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। इसमें उल्लेख है कि संसदीय सचिव 26 जनवरी को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Categorized in: