दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- जहां एक और वैश्विक महामारी को लेकर पूरा देश लॉक डाउन के दूसरे चरण में घरों में आइसोलेट है वही एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के योद्धा अपने समाजिक कर्तव्यों का निर्वहन जरूरतमंद लोगो के पास राशन व अन्य जरूरत मंद सामानों की व्यवस्था में लगे है।

एसईसीएल भटगांव के महाप्रबंधक के द्वारा कॉलोनियों को सैनिटाइजर कराने के लिए युद्ध स्थर में लगा हुआ है अपनी कंपनी की दमकल वाहन की सहायता से वाहन में भरे पानी में केमिकल व ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग कर एस ई सी एल की सभी कॉलोनियों व नगर पंचायत के वार्डो में सैनिटाइजिंग का कार्य कराया जा रहाजरूरतमंदों को भोजन कंपनी उपलब्ध करा रही है।

पूरे देश में लगे 22 मार्च के प्रथम चरण के लोग डाउन से लेकर द्वितीय चरण के लाभ डाउन के प्रारंभ होने के साथ-साथ एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में क्षेत्र के आसपास के जरूरतमंद असहाय लोगों को राशन के साथ साथ पका भोजन भी उपलब्ध करा रहा है जरही में 100 जरूरत मंद लोगो को प्रतिदिन भोजन सुबह शाम का दिया जा रहा भटगांव में 100 लोगो को राशन उपलब्ध करा रही  वही शासन के लोगों की भी हर संभव मदद कर रहा है।

लाक डाउन कि घङी मे लोग अपने घरो मे है वही कोयला कामगार सभी के घरो को रौशन करने मे जुटे हैपुरे देश को 79 प्रतिशत विद्युत देने वाले कोयला कामगारो को ड्युटी के दौरान कई बार कोरोना संक्रमण का डर बना हुआ रहता है,लेकिन बावजुद कोयला कामगार कोरोना के डर को हराकर देश को लाक डाउन कि घङी मे रौशन करने मे जुटे है। 
                                          

लॉक डाउन में जहां लोग घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे  वही कोल् कर्मी घरों से निकल देश की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने खदानों कार्य में लगे हैं लॉक डाउन में सभी वर्कर सामाजिक दूरियों को बनाते हुए अपने कोल उत्पादन के कार्यो को अच्छे ढंग से निभा रहे हैं कोई कर्मियों को प्रबंधन द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए खदानों में मास्क,ग्लब्स व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है काम के दौरान श्रमिको व परिवार किसी भी तरह से परेशानी ना हो उस ओर भी ध्यान दिया जा रहा है।

सैनिटाइजर मशीन से गुजरना पड़ता- एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में प्रबंधन द्वारा खदानों में काम करने जा रहे हैं श्रमिकों का सर्वप्रथम खदानों के बाहर लगे मशीनों में सैनिटाइजर कराया जा रहा है श्रमिकों को सैनिटाइजर मशीन के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है जिससे खदान में जा रहे हैं अधिकारी व कोल कर्मियों का मशीन द्वारा सैनिटाइज किया जाता है।

महाप्रबंधक ने की अपील यूटी कंजरकर ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान  जरूरत मंद लोग कार्मिक प्रबंधक से इस नंबर से बात कर 9425533704 अपनी समस्या का समाधान करा सकते है कंपनी द्वारा जरूरतमंदों को हरसंभव मदद कराई जा रही है करोना माहवारी के दौरान खदानों व कॉलोनियों को मशीनों के माध्यम से सैनिटाइजर कराया जा रहा है कंपनी के सभी निर्देशों का पालन नियम अनुसार किया जा रहा है।

Categorized in: