बिश्रामपुर। लंबे अरसे से अय्यप्पा मैदान में लग रहे चौपाटी को स्थानांतरित करने प्रशासन को जगह नहीं मिल पा रही है। दो अन्य जगहों को चयनित भी किया जा चुका था लेकिन उस जगह पर भी विरोध होने के बाद चौपाटी वालों को रोजी-रोटी ठप हो जाने का डर सताने लगा है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा ठेला वालों को हटने की हिदायत दी जा चुका है। जिसके पश्चात चौपाटी में ठेला लगाकर रोजी-रोटी काम आने वाले सभी लोग आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के पास पहुंचे थे। जिस पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए एसडीएम के पास पहुंचे, जहां एसडीएम रवि सिंह द्वारा चौपाटी को नई स्थल चयन तक यथावत रखने का आश्वासन दिया गया है। शनिवार शाम को नगर में पहुंचकर एसडीएम की उपस्थिति में चौपाटी का जगह बदलने के लिए 2 जगह क्रमशः हेलीपैड के समीप व लाल मैदान पर विचार किया गया।दोनों जगहों में एक जगह पर चौपाटी लगाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। जब तक अन्य जगह पर लगाने का फैसला नहीं लिया जाता तब तक पुराने जगह अय्यप्पा ग्राउंड में ही सभी ठेला वालों को ठेला लगाकर चौपाटी संचालन करने के निर्देश दिया गया। 

Categorized in: