0 महिला-पुरुष व युवाओ ने सुनी मोदी जी के मन की बात

0 सैकड़ों हितग्राहियों ने भरा मोर आवास-मोर अधिकार का फार्म

सूरजपुर। भाजपा शहर मण्डल के सभी वार्ड के 18 बूथों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को भी सुना गया। वार्ड क्रमांक 13 व 14 मानपुर शिव मंदिर प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात”, मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर मानपुर में काफी मात्रा में फॉर्म भरा गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के आतिथ्य में बूथ क्रमांक 13 व 14 मानपुर के प्रभारी व जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला की उपस्थिति में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, राजू देवांगन, राजेश साहू, किशन देवांगन, विक्की रवि, लोकनाथ बैगा सहित काफी संख्या में स्थानीय वार्डवासी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Categorized in: