मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री बसंत सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की पहल पर स्वास्थ्य योद्धा कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों को स्नैक बाइट, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, दन्त रोग एवं अन्य रोगों के संबंध में प्रत्येक शनिवार को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में इस शनिवार चिकन पॉक्स (छोटी माता) के लक्षण व बचाव के संबंध में जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में जानकारी दी जायेगी।

Categorized in: