रामानुजगंज। नगर के वार्ड क्रमांक-9 में मां महामाया मंदिर के समीप स्थित मां गायत्री मंदिर का जीर्णोद्धार नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के पहल पर पूर्णता की ओर है। लंबे समय से उपेक्षित गायत्री मंदिर परिसर का रंग-रोगन कराने व परिसर को सुंदर स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। यहां लोहे के बाउंड्री वॉल का निर्माण कर लिया गया है, जिसका रंग-रोगन किया जा रहा है। पूरे परिसर को आकर्षण देने का कार्य पूर्णता की ओर है।

Categorized in: