छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने प्रशासनिक दृष्टि से सरगुजा जिले के तीन उपनिरीक्षक, छह सहायक उपनिरीक्षक व पांच प्रधान आरक्षकों का तबादला किया है। उप निरीक्षक रामनरेश गुप्ता को थाना अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी को थाना दरिमा से थाना सीतापुर, उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह को आरक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना धौरपुर, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता को थाना धौरपुर से थाना उदयपुर, सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव को थाना दरिमा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, सहायक निरीक्षक प्रभात सिंह को चौकी मणिपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, सहायक उपनिरीक्षक इसदोर एक्का को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से चौकी मणिपुर, सहायक निरीक्षक मनोज सिंह को चौकी प्रभारी केदमा से थाना दरिमा, सहायक उपनिरीक्षक गोमती प्रसाद को यातायात शाखा से चौकी प्रभारी केदमा, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता को थाना दरिमा से थाना कमलेश्वरपुर, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी को थाना दरिमा से चौकी कुन्नी, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय को थाना कमलेश्वरपुर से थाना अंबिकापुर, प्रधान आरक्षक देवेंद्र कुमार को चौकी रघुनाथपुर से अजाक थाना अंबिकापुर, महिला प्रधान आरक्षक शोभा मिंज को थाना अंबिकापुर से महिला थाना अंबिकापुर भेजा गया। इनके अलावा छह आरक्षकों का तबादला किया गया है।

Categorized in: