अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में अश्लील हरकत करने पर रेलवे की पुलिस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पकड़ा है। इसने एक लड़की के साथ चलती ट्रेन में अश्लील हरकत की। लड़की अकेले सफर कर रही थी, उसे इसने धमकाया और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। तंग आकर लड़की ने इसके खिलाफ शिकायत की है।

आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम उमाकांत पांडे है। ये रायपुर के माना स्थित VIP बटालियन में पदस्थ था। वर्दी की धौंस में आकर इसने सोचा अकेली महिला को छेड़कर बच जाएगा मगर इसे ये हरकत महंगी पड़ गई। ये घटना अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। सरगुजा की रहने वाली 29 साल की लड़की रायपुर आ रही थी। इसी ट्रेन में उमाकांत भी सफर कर रहा था।

लड़की ने बताया उसने मेरे साथ…
लड़की ने रायपुर में पुलिस से शिकायत में कहा था- ट्रेन बैकुंठपुर के पास रुकी तो एक आदमी ट्रेन में चढ़ा। मैं बोगी नंबर बी-1 में बैठी थी। वो मेरी सीट के पास ही आकर बैठ गया। वो बार बार सीट से उठ रहा था,इस दौरान उसने मेरी कमर को छुआ। मैंने अनदेखा कर दिया। मैं घबरा गई थी। थोड़ी देर बाद वो फोन पर किसी से अश्लील बातें कर रहा था। मुझे वो बातें सुनाई दे रही थीं।

लड़की ने आगे बताया कि, मैं मुंह फेरकर अपनी सीट पर सो रही थी। उसने मेरे कंधे पर हाथ फेरा, मैं पलटी तो वो सोने की एक्टिंग करने लगा। फिर मेरे कंबल को हटाकर मेरी कमर को हाथ लगाया। मैंने जब इसका विरोध किया तो वह मुझसे गंदी बातें करने लगा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट को टच किया और मुझे दिखाकर अश्लील हरकत की। मैंने ट्रेन में RPF जवानों से शिकायत की, उसे अनूपपुर में उतार दिया गया। रायपुर पहुंचने के बाद मैंने शिकायत की।

रायपुर की रेलवे पुलिस से ये केस बिलासुपर की पुलिस के पास पहुंचा। टीम ने VIP बटालियन जाकर उमाकांत पांडे को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। अरेस्ट होने के बाद उमाकांत पांडे खुद को बेकसूर होने की बातें करने लगा। गिरफ्तार करने आई टीम को खुद के पुलिस होने की धौंस भी दिखाई। अब इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

Categorized in: