अंबिकापुर. सरगुजा जिले में सोमवार की देर रात मिले 10 कोरोना पॉजिटिव में 6 महिलाएं व 4 पुरुष शामिल हैं। इनमें एक 3 साल की बच्ची भी है। लखनपुर में मिले 8 पॉजिटिवों में 3 साल की बालिका समेत 5 महिलाएं व 3 पुरुष हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं तथा महाराष्ट्र व तेलंगाना राज्य से लौटे थे। वहीं अंबिकापुर की महिला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से तथा बैंक मैनेजर पुरुष भोपाल से लौटा था।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर निवासी महिला व पुरुष में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि सोमवार की रात हुई। 29 वर्षीय महिला 1 जून को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से ड्राइवर के साथ अंबिकापुर आई थी। वहां से आकर वह पेड क्वारेंटाइन में ठहरी हुई थी। 4 जून को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं भोपाल से लौटा 47 वर्षीय व्यक्ति एक बैंक का रिजनल मैनेजर है, वह 27 मई को भोपाल से अंबिकापुर लौटकर पेड क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरा था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य अमले द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लखनपुर में 8 मिले पॉजिटिव
सरगुजा जिले के लखनपुर से लगे ग्राम हंसडांड़ निवासी 23 वर्ष, 18 वर्ष, 18 वर्ष व 22 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बालिका, 30 वर्षीय युवक तथा लखनपुर निवासी 21 व 22 वर्षीय युवक महाराष्ट्र व तेलंगाना से कुछ दिन पूर्व ही लौटे थे। उन्हें एक दिन के लिए ग्राम अंधला स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, लेकिन किसी कारणवश सभी को वहां से निकालकर टपरकेला क्वारेंटाइन सेंटर में ठहराया गया। सूचना मिलते ही सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया।
सूरजपुर में भी मिले 2 पॉजिटिव
सोमवार की रात रायपुर से आई रिपोर्ट में सूरजपुर जिले से 2 और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। दोनों महाराष्ट से लौटे थे। एक युवक लाइवलीहुड कॉलेज पर्री तथा दूसरा पेड क्वारेंटाइन सेंटर में था। पेड क्वारेंटाइन में रुका मरीज छात्र है।
अब एक भी नए मरीज को भर्ती करना मुश्किल
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में बने 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल में अब तक कुल 103 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें 23 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। अभी कुल 80 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। सरगुजा संभाग में हर रोज काफी सं या में पॉजिटिव केस आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हडक़ंप मचा हुआ है। अभी की स्थिति में मरीजों को भर्ती करने की समस्या सामने आने लगी है। सीएमएचओ डॉक्टर पीएस सिसोदिया ने बताया कि अगर अब पॉजिटिव मरीज पाए जाते हैं तो अस्पताल में भर्ती लेना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। वहीं सीएमएचओ ने बताया कि शासन द्वारा जो आदेश आता है वह किया जाएगा।
लखनपुर का केवरी क्वारेंटाइन सेन्टर कंटेनमेंट जोन घोषित
सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील में मु यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल केवरी टपरकेला में संचालित क्वारेंटाइन सेन्टर में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव कुमार झा ने कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की रोकथाम हेतु उक्त क्वारेंटाइन सेन्टर को तत्काल प्रभाव से कन्टेमेंट जोन घोषित कर दिया है। कन्टेमेंट क्षेत्र में सभी दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णत: बंद रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोडक़र अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुसिल पेट्रोलिंग की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैंपल इत्यादि जांच हेतु लिया जाएगा।

Categorized in: