दतिमा मोड़- सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दतिमा हाईस्कूल ग्राउंड में चल रहे 16वीं अंतिम लीग मैच डीपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता दतिमा में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर के 32 टीमें भाग लिया है।

अंतिम मैच बजरंग इलेवन राई बनाम ब्लास्टर इलेवन दतिमा के बीच मुकाबला खेला गया। राई की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और दतिमा की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दतिमा की टीम ने 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 107 रन बना सकी और 108 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग इलेवन राई ने आसानी से 7 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच को अपने नाम कर लिया। कॉमेंटेटर अबुल अंसारी ने बहुत ही बेहतर आवाज से लोगों तक पल-पल की खबर पहुंचाया। मैच काफी रोमांचक हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा मैच के दौरान काफी उत्साह देखा गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग इलेवन राई की टीम द्वारा लगातार चौका-छक्का जड़ कर दर्शको में उत्साह भर दिया। ज्ञात हो कि ग्रामीण अंचल में राई की टीम काफी खतरनाक मानी जाती है और इस टीम का मैच काफी दूर-दराज के लोग देखने आते हैं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राई के खिलाड़ी पारस पैकरा रहे। राई टीम का कप्तानी अभय जायसवाल और दतिमा का फैजान अंसारी ने किया। इस मौके पर जहांगीर हसन, मोहिबुल हसन, जावेद हुसैन, कलीम अंसारी, सरफराज खान समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Categorized in: