दतिमा मोड़- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राई के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपावली के अवसर पर आयोजित दतिमा चौक पर दीप उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश यादव व निल कलम द्वारा दीप जलाकर की गई व जमकर आतिशबाजी भी की गई। अंत मे हिंदुत्व की रक्षा के लिए शपथ लिया गया साथही अपने मित्रो को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की बधाई दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शाम को हनुमान मंदिर नावापारा व राई में दीपक जलाए गए।

इस दौरान अविनाश यादव ने कहा कि यह भगवान श्रीराम का देश है। अयोध्या में आज इतने बड़े पैमाने पर दीप उत्सव मनाया जा रहा है दतिमा चौक पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें रंगोली बनाई गई। निल कमल ने कहा कि यह हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन है कि भगवान श्रीराम की अयोध्या दीपों से जगमगा रही है।

इस दौरान ओम प्रकाश यादव, अमन देवांगन, चंदन यादव, राजेश्वर यादव, अशोक यादव, अश्विनी देवांगन, वरुण देवांगन सुदेश पैकरा, विजय यादव, अनीश देवांगन,अभय जयसवाल, इंद्रदेव यादव, चुकी सूरज, अनूप जायसवाल, भूषण बघेल, तुलेश्वर राजवाड़े, देवा राजवाड़े, ललित राजवाड़े, मंगल साय सिंह, सौरभ, प्रीत, आकाश, सूरज, विनय राजवाडे व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: