अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। आगामी होने वाले दीपावली पर्व एवम महापर्व छठ को देखते हुए बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा जारी आदेश दिनांक 20/10/22 के अनुसार कुसमी नगर पंचायत में कुसमी हाई स्कूल खेल मैदान में थाना परिसर के सामने सभी नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस धारी दुकानदार को पटाखा दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की गई है । इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे जगह पटाखा दुकान संचालित किया जाता है तो शासन के नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ,जिसकी जिम्मेदारी पटाखा दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति की स्वयं की होगी

Categorized in: