लखनपुर दिनेश बारी – कल तक करोना बीमारी से अछूता रहा ब्लॉक लखनपुर में भी अब आठ संक्रमित मरीज मिलने से क्षेत्र में दहशत, मामला क्वारेन्टीन सेंटर डी ए व्ही स्कूल टपरकेला का है जहाँ प्रवासी मजदूर विभिन्न प्रदेश से आकर रुके है जिनका 4 जून को लिए गए सैम्पल की जाँच बाद सेंटर में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से मचा हड़कंप लखनपुर विकासखंड के ग्राम टपरकेला स्थित डीएवी क्वॉरेंटाइन सेंटर में 3 वर्षीय बच्ची सहित 4 महिलाएं 3 युवक कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए। 4 जून को मुम्बई एवं गोवा से लखनपुर आये 8 श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था, जिनमे एक ही परिवार के छः लोग जो कि कुंवरपुर के है वही 2दो लोग अधला के है स्वास्थ्य अमले के द्वारा आरटी पीसीआर किट से सैंपल लिया गया था। मुंबई व गोवा से आये 8 मजदूरों का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया गत रात्रि में मिली सूचना बाद लखनपुर सामुदायिक स्वास्थय अमले के द्वारा रात लगभग 11:30 बजे इन सभी करोना संक्रमित मरीजों को अम्बिकापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि मुंबई से आए एक ही परिवार के 6 लोग करोना संक्रमित पाए गए जिसमें 3 वर्षीय बच्ची 4 महिलाये एक युवक है।साथ ही गोवा से आए दो युवक भी करोना संक्रमित पाएगे। डीएवी क्वॉरेंटाइन सेंटर में पॉजिटिव मरीजो के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर आरटी पीसीआर किट से पुनः जांच किया जाएगा। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ पी एस केरकट्टा के द्वारा बताई गई है।

Categorized in: