रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर शाखा रामानुजगंज के शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत के द्वारा आज जहां बैंक में उमड़ी भीड़ के बाद अपने चैंबर से बाहर निकल जहां ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करने की समझाइश दी वही माक्स एवं सैनिटाइजर का भी वितरण ग्राहकों को किया गया।

इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत ने बताया कि बैंक में प्रतिदिन उमड़ रही भीड़ में हम लोगों के तमाम प्रयासों के बाद सोशल डिफेंस का पालन नहीं हो पाने से हम सभी बैंक के कर्मचारी चिंतित थे जिसके बाद आज मैं खुद ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का समझाई दिया वही सभी ग्राहकों को माक्स एवं सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। इस दौरान विजय मुकेश चौधरी शिव कश्यप पंकज विश्वास सहित बैंक के स्टाफ उपस्थित थे।

Categorized in: