मनेंद्रगढ़ विधायक कुडाकू  बस्ती में की 5 लाख की लागत से मंगल भवन की घोषणा


 मनेंद्रगढ़  !  मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल  मंगलवार को  मनेंद्रगढ़ के वार्ड  क्रमांक  22  कूड़ाकु  बस्ती  पहुंचे जहां पर  उन्होंने  कुराकु  बस्ती वासियों को  विश्वास दिलाया कि  उनके  एक भी  घर  नहीं तोड़े जाएंगे  वार्ड वासी  निश्चिंत होकर  रहे  उनके रहते किसी भी गरीब का घर  नहीं टूटने दिया जाएगा  !  इस दौरान वार्ड वासियों के मांग पर विधायक विनय जायसवाल ने कुराकु बस्ती में मंगल भवन की घोषणा की है! विधायक  डॉक्टर विनय जायसवाल ने मंगल भवन निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा की।मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल मंगलवार को मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के दौरे पर वार्ड क्रमांक 22  कुराकु बस्ती पहुंचे हुये थे जहाँ पर उन्होंने  वार्ड वासियों को  विश्वास दिलाया कि  उनके घरों को तोड़फोड़  अब नहीं की जाएगी जब तक हुए  विधायक हैं  तब तक एक भी गरीब का घर नहीं तोड़ने दिया जाएगा  !  इस दौरान वार्ड वासियों द्वारा वर्षों की अपनी मांग को विधायक के समक्ष रखी गई जिस पर विधायक श्री जायसवाल ने तत्काल 5 लाख की घोषणा कर दी।विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि वार्ड के सैकड़ों परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं। मगर इनको कोई भी मांगलिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों हेतु कोई सार्वजनिक भवन न होने के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था जिसकी जानकारी वार्ड पार्षद के माध्यम से मुझे हुई जिस पर मैं अपने विधायक निधि से 5 लाख की राशि देने की घोषणा किया है । वहीँ एस.ईसी.एल.की भूमि पर काबिज वार्ड वासियों की समस्या के बारे में कहा कि इनका विधायक इनके साथ हर समय खड़ा है वार्ड वासियों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जायेगी न ही इनका आशियाना टूटने दिया जायेगा।विधायक ने कहा कि प्रदेश में जब से भूपेश बघेल की सरकार बनी  है तब से सभी को  मालिकाना हक देने का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्यरूप से वार्ड पार्षद आदित्य राज डेविड,अनिल प्रजापति,पूर्व पार्षद मनोज नेताम,गिरधर जायसवाल,गौरव गुप्ता के साथ-साथ वार्ड वासी उपस्थित रहे!

Categorized in: