मनेन्द़गढ़! झगराखऻड नगर पंचायत की एक महिला भाजपा पार्षद ने कऻग्रेस का दामन थाम कर भाजपा को करारा झटका दिया है भाजपा महिला पार्षद को मनेंद्रगढ़ विधायक ने कांग्रेस में प्रवेश कराया है ! मिली जानकारी के अनुसार झगड़ाखऻड नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से निर्वाचित महिला भाजपा पार्षद प्रमिला सूर्यवंशी ने सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के कार्यों से प्रभावित होकर तथा कांग्रेस की नीति – रीति को अपनाकर भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है ! विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने भाजपा पार्षद प्रमिला सूर्यवंशी को कांग्रेस प्रवेश कराया है ! इस अवसर पर झगड़ाखऻड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष सत्तार अली, चंद्रकांत चावड़ा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे !

Categorized in: