बलरामपुर( राजेन्द् ठाकुर)- जिले के तातापानी निवासी रामा शन्कर रजक धोबी समाज के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए यह निर्वाचन समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर की मौजूदगी में समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में सदस्यों ने सर्वसम्मति से किया।

समाज के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष संजय कनौजिया कोषाध्यक्ष रामधनी रजक महासचिव बबलू रजक प्रवक्ता विवेक रजक ओमप्रकाश रजक महामंत्री ओम रजक निर्वाचित हुए हैं प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वैश्विक महामारी कोरेना से देश को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बिना किसी आयोजन के सोशल मीडिया में ही समाज को जागृत करने खर्चीली शादी से बचने आदर्श विवाह को अपनाने विवाह योग्य बेटा बेटी ग्रुप सोशल मीडिया में रिश्ता जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाने सामाजिक न्याय में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने के लिए निर्देशित किया है समाज के युवा नेता सुनील कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया जिले में संगठन का विस्तार भी किया जाएगा और सभी सक्रिय समाज जनों को कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा तथा शीघ्र ही स्थिति सामान्य होने के बाद जिलेवार सम्मेलन किए जाएंगे और तहसील परी क्षेत्रीय स्तर तक के संगठन का विस्तार कर समाज को मजबूत बनाया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष ने समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी समाज निर्देशित किया है।

Categorized in: