भैयाथान। ग्राम पंचायत भकुरा के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम भास्कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने व गांव में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए तहसीलदार ओपी सिंह को ज्ञापन सौंपा है।


ज्ञापन में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से प्रदेश के लोगों पर अत्याचार बढ़ गया है। प्रदेश की माताएं, बहनें व स्कूली छात्राएं प्रतिदिन अत्याचार, दरिंदगी व मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं का शिकार हो रही हंै। जिले में कई स्थानों में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हंै। भैयाथान जनपद के ग्राम चंद्रमेढ़ा शासकीय हाईस्कूल, ग्राम भवराही के मदरसा व अभी हाल ही में सूरजपुर के महगवां में युवकों के द्वारा एक आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जरही में भी इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में हो चुकी हंै, जिससे पूरे जिले की जनता एवं आदिवासियों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार से भरोसा खत्म हो गया है।
शासकीय भूमि से हटवाएं अतिक्रमण
एक अन्य ज्ञापन में ग्राम भकुरा के ग्रामीणों ने गांव के ही स्कूल पारा में स्थित शासकीय भूमि को कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने की जानकारी देते हुए इसे खाली कराने की मांग की है। इस दौरान रामाधार, बेचन राम, समुंदर, गायत्री, शिव भजन, शिव कुंवर, राम बाई, राजमुनी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: