वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। युकां में चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई में लंबे इंतजार के बाद आज घोषित चुनाव परिणाम में युकां जिलाध्यक्ष पद पर नरेंद्र यादव ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम आने के बाद उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित युकां जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव का जगह-जगह स्वागत किया

गया। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मंशानुरूप युकां चुनाव पिछले दिनों मई-जून में गांव-गांव में जाकर ऑनलाइन मतदान व सदस्यता अभियान चलाया गया था। चुनाव में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के पैनल से युकां जिलाध्यक्ष पद पर नरेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे थे, जो आज निर्वाचित हुए। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के द्वारा युकां जिलाध्यक्ष के लिए अविनाश यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया था जबकि दानिश रफीक के पैनल से अभिषेक सिंह सोमू चुनाव मैदान में उतरे थे। संघर्षरत व वर्चस्व की इस चुनाव में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत पैनल के नरेंद्र यादव ने अंततः जीत दर्ज कर ली है, जबकि भटगांव विधानसभा अध्यक्ष पद पर विक्की समद्दार व प्रेमनगर विधानसभा से परमेश्वर यादव ने जीत दर्ज की है, जो दानिश रफीक पैनल के थे। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को घोषित युकां चुनाव परिणाम आने के बाद बिश्रामपुर बस स्टैंड, जयनगर बाजार के पास, सिलफिली पिलखा क्षीर के पास उत्साही युवाओं ने नवनिर्वाचित युकां जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया। युकां चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद जहां एक ओर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने होली व दिवाली मनाया वहीं दूसरी ओर पराजित हुए उम्मीदवारों के समर्थकों में मायूसी छाई रही। 

Categorized in: