0 मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा का हॉस्टल के कमरे में फांसी पर झूलता मिला था शव

0 भंवराही का मामला

0 छात्रा के पिता ने लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप

सूरजपुर। सोमवार को भवराही के मदरसा में पढ़ने वाली एक छात्रा के फांसी लगा लेने के आज दूसरे दिन भारी गहमा गहमी के बीच दो डॉक्टरों की टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में यहां जिला अस्पताल में पीएम करने के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है। सोमवार को 15 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी पर झूलते मिला था।छात्रा मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली थी जो यहां मदरसे में पढ़ने आई थी। लेकिन उसे मौत को गले लगाना पड़ा है।इसकी वजह क्या है यह तो जांच के बाद ही स्पस्ट होगा पर फिलहाल हास्टल से लेकर मदरसा तक सवालो के घेरे में है।छात्रा के पिता ने तो सीधे सीधे मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है।मदरसा व हास्टल प्रबंधन कुछ भी बोलने से बच रहे है। जबकि छात्रा के पिता मौलवी को कटघरे में खड़ा करते हुए जांच की मांग कर रहे है।उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व बेटी से बात हुई थी तब उसने प्रताड़ना की बात बताई थी और उन्होंने बेटी को भरोसा दिलाया था कि शीघ्र आकर वे यहां से ले जाएंगे पर उन्हें क्या पता था कि पानी सर से ऊपर हो गया है वरना वे फ़ौरन आ जाते।उन्होंने पुलिस से बारीकी से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

0 उचित नहीं भाजपा की राजनीति-तिवारी

मदरसे में हुए घटना पर दुख प्रकट करते हुए जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पंकज तिवारी ने कहा कि भा ज पा हर जगह राजनीति करने पहुंच जाती है जो उचित नही है, भा ज पा जिलाध्यक्ष को चिल्लाने के अलावा और कुछ नही आता, सरकार ऐसी किसी भी घटना पर आरोपियों को नही बखसेगी भूपेश बघेल प्रदेश में ऐसे किसी भी छोटी से छोटी घटना पर तत्काल कार्यवाही कर रहे हैं तो 15 वर्षीय छात्रा के साथ यदि कोई मामला होगा तो आरोपी बख्सा नही जाएगा हम सब आरोपी के फांसी की मांग करते हैं।

Categorized in: