उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के 10 लोगों का प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट हैंपर देकर सम्मान


अंबिकापुर। रजा यूनिटी फाउंडेशन अंबिकापुर द्वारा संभाग स्तरीय चित्रकारी व अजान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चुने गए टॉप 23 बच्चों के मध्य विजेता की घोषणा सोमवार को शहीद अब्दुल हमीद चौक स्थित, इंद्रवाटिका में आयोजित फिनाले में की गई। इसके पहले 18 सितंबर को 05 से 15 वर्ष के नन्हे-मुन्हे 75 बच्चों ने अपना ऑडिशन दिया था, जिसमें से 23 बच्चों को चुना गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वाहिद आलम, द्वितीय शफीक अंसारी और तृतीय स्थान पर मोदस्सिर अंसारी रहे। तीनों विजेता बच्चों को साइकिल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जज के रूप में जनाब नौशाद अमजदी, मोहम्मद इसराइल, सद्दाम रजा, सद्दाम हुसैन, मौजूद थे।
रजा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए चित्रकला का भी आयोजन किया गया, जिसमें 04 से 07 वर्ष, 08 से 10 वर्ष और 11 से 15 वर्ष के 40 बच्चों ने तीन समूह में हिस्सा लिया। तीनों ग्रुप से क्रमश: प्रथम स्थान पर जूही परवीन, साइबा खान, शिफा परवीन, द्वितीय स्थान पर सुगरा परवीन, नफीस खान, निदा सिद्दीकी एवं तृतीय स्थान पर आयत नाज खान, जीनत परवीन, नाहिद परवीन को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे बच्चे जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद या अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है, ऐसे 10 लोगों को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। संगठन के विभिन्न जिलों के पांच लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनने में रजा यूनिटी फाउंडेशन के वॉलेंटियरों की भूमिका अहम रही। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शादाब रजवी, गुलाम मुस्तफा, ताहिर हुसैन, वसीम अंसारी, साजिद अशरफ, असलम, रकीब, नौशाद, आमीन, फैयाज, आरिफ, दिलेर, आमीन, हामिद, परवेज, शिब्बु, सुहैल, विक्की, नूर, शहजेब, समीर, वहाब, शाबान मौजूद रहे।

Categorized in: