मनेन्द़गढ़! सब्जी व्यवसायियों के लिए सब्जी मंडी के विस्थापन को लेकर मनेंद्रगढ़ शहर में सोमवार को जमकर घमासान की स्थिति निर्मित हुई मनेन्द़गढ़ विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई हैं ! मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने हेतु नगर पालिका प्रशासन व छोटे-मोटे व्यवसायियों के मध्य बैठक कर सोमवार से फुटपाथ की दुकान शहर से हटकर स्कूल ग्राउंड में लगाने का निर्णय लिया गया था जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में मुनादी भी कराई गई थी ! लेकिन अचानक सोमवार को सब्जी व्यवसायी नगरपालिका का घेराव कर धरने पर बैठ गए जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी और पार्षद गण सब्जी व्यवसायियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का हल निकाले जाने की मांग की जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सब्जी व्यवसायियों का लिस्ट प्रदान की जाए और नगर पालिका के पास स्थित सब्जी मंडी में ही जगह का आवंटन व्यवसायियों को कर सब्जी बाजार लगाने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की जाए ! मामले का निराकरण हो गया था और मंगलवार को सब्जी व्यवसायियों को जगह आवंटन करने की बात कहीं जा रही थी ! लेकिन विधायक समर्थक विधायक को गुमराह कर गलत जानकारी देकर विधायक को मनेंद्रगढ़ बुलाया गया और सब्जी मंडी विस्थापन को लेकर राजनीति की शुरुआत की गई ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल चिरमिरी , झगड़ा खाड व मनेन्द़गढ़ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका कार्यालय के समीप पहुंचकर अपनी राजनीति की दुकान लगाकर बैठ गए जबकि मामले का निराकरण पहले ही हो गया था इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी ! इस दौरान शासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी कार्यकर्ता जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई ! इस दौरान ऐसे भी चेहरे नजर आए जो चुनाव हारने के बाद गुम से हो गए थे सोमवार को अचानक निकल कर सब्जी व्यवसायियों का हिमायती बन कर सामने आ गए !

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल से बचने के लिए सब्जी व्यवसायियों का हित ध्यान में रखते हुए सब्जी मंडी में सब्जी दुकान लगाने हेतु निर्णय लिया गया है व्यवसायियों को चिट प्रदान कर जगह का आवंटन कर दिया गया है व्यवसायियों के सब्जी दुकान लगाने हेतु शेड निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा की गई है जल्द ही शेड निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा !

Categorized in: