रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भंवरमाल के हायर सेकेंडरी स्कूल के बन रहे अहाता निर्माण में फसे प्रधानमंत्री आवास का विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले में कूद पड़े जहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह रविवार की शाम अपने समर्थकों के साथ भंवरमाल पहुंची तो वहीं छेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह विकास कार्य का हवाला दे निर्माण कराने के लिए मौके पर डटे रहें हालांकि दोनों नेताओं का आमना सामना इस दौरान नहीं हो पाया। जितनी देर रेणुका सिंह मौके पर डटी रहीं तब तक मौके पर गहमागहमी बनी रही। परंतु गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हो पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भंवरमाल के हायर सेकेंडरी स्कूल में 500 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं यहां लंबे समय से बाउंड्रीवाल की मांग ग्रामीणों के द्वारा की जा रही थी इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह की पहल पर बाउंड्रीवाल का निर्माण पंचायत द्वारा कराया जा रहा था। रविवार की सुबह जब बाउंड्रीवॉल के लिए कालम खड़ा करने के लिए गड्ढा किया गया तो  बाउंड्रीवॉल के अंदर एक सन् 2017-18 में बना प्रधानमंत्री आवास फंस रहा था जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने विधायक बृहस्पत सिंह पर कई गंभीर आरोप मढ़ दिए एवं इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को दी जिसके बाद केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह रविवार की शाम 4 बजे के करीब भंवरमाल पहुंची जिसके बाद उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम तहसीलदार को तलब कर जानना चाहा कि बाउंड्रीवाल की स्वीकृति राशि कितनी है प्रधानमंत्री आवास को जो गिराया जाएगा उसके लिए पहले से उसे कोई नोटिस दिया गया कि नहीं। वही रेणुका सिंह ने कार्य रोकने की भी बात कही जिसके बाद एसडीएम तहसीलदार  विधायक  के पास  पहुंचे परंतु विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ शासन के आदेश पर यहां पर निर्माण कार्य हो रहा है यदि लिखित में कोई आदेश मिलता है तो ही कार्य रुकेगा।

2 घंटे तक बनी रही गहमागहमी- ग्राम भंवरमाल में अहाता निर्माण स्थल में विधायक बृहस्पत सिंह के पूर्व से बैठे रहने एवं मौके पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के आने की सूचना पर मौके पर एसडीएम तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला एवं पुलिस बल मौके पर तैनात रहा जब तक केंद्रीय मंत्री भंवरमाल में रही तब तक प्रशासन भी सकते में था। दोनों जनप्रतिनिधियों के मौके से जाने के बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ये नेता रहे मौजूद- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण केसरी भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश सोनी, सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता मंटू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, रोशनलाल मनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुजगंज शर्मिला गुप्ता, सुभाष केसरी अशर्फी यादव इरफान अंसारी लड्डू कश्यप, राजेश सिंह।

300 मीटर दूरी पर सांसद विधायक रहे बैठे- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह अपने एक समर्थक के घर के बाहर पहुंचने के बाद करीब 2 घंटे तक बैठे रहीं वहीं वहां से 300 मीटर की दूरी पर अहाता निर्माण स्थल के दूसरी ओर विधायक बृहस्पत सिंह भी बैठे रहे।

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के आगमन की सूचना को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भंवरमाल में लग गया था रेणुका सिंह के भंवरमाल में आने के बाद बारिश होने लगी जिस कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता एक शेड के नीचे खड़े हो गए यहां लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही थी।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है पंचायत ने तय कर प्रधानमंत्री आवास हितग्राही को प्रदान किया था प्रधानमंत्री आवास का  एक ईंट भी निकालने का दुस्साहस कोई न करें। श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि विधायक  भय का वातावरण पैदा कर खुद जेसीबी लेकर प्रधानमंत्री आवास को तोड़ने पहुंचे थे। हम स्कूलों के बाउंड्रीवॉल बनाने की विरोधी नहीं है परंतु जिस प्रकार से विधायक द्वारा अन्याय एवं बदला की भावना से  कार्य किया जा रहा है उसके हम विरोधी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जो भेदभाव एवं अन्याय हो रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि रेणुका सिंह केंद्रीय मंत्री हैं वह अध्यादेश ले आएं कि सार्वजनिक प्रयोजन की भूमि पर कब्जा किया जा सकता है। तब जाकर कब्जा करवाएं श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के व्यक्ति के द्वारा शासकीय भूमि पर प्रधानमंत्री आवास बनवाया गया था। जो सर्वथा अनुचित है जहां 10 गांव के 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हो उसी स्कूल के बाउंड्रीवॉल को रोका जाना दुर्भाग्यजनक है।

Categorized in: