मनेन्द़गढ़- नगर पालिका में क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा पार्षद दयाशंकर यादव ने मनेंद्रगढ़ विधायक पर चिरमिरी से आकर मनेंद्रगढ़ में राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया है। पार्षद दयाशंकर यादव ने अपने दिए बयान में कहा है कि वह एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि है वह वार्ड वासियों के समर्थन व प्यार से चुनाव जीतते चला रहा है लेकिन मनगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना नहीं जानते पार्षद श्री यादव ने बताया कि सब्जी मंडी में पूर्व में ही सब्जी व्यवसायियों को सब्जी दुकान लगाने हेतु जगह का आवंटन कर दिया गया था और सब्जी व्यवसायियों के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों ने एसडीएम से मिलकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जिस पर एसडीएम ने मंगलवार को सब्जी व्यवसायियों के लिए जगह का आवंटन करने का निर्देश दिया था मामले का पूरी तरह निराकरण हो गया था मंगलवार को नगर पालिका द्वारा सब्जी व्यवसायियों को जगह का आवंटन किया जाना था लेकिन विधायक के द्वारा इसमें राजनीति को हवा दी गई और अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर राजनीति करने लगे और अपने समर्थकों के साथ सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई मनेंद्रगढ़ विधायक चिरमिरी से आकर मनेंद्रगढ़ को अपने राजनीति का अखाड़ा बना लिया है जबकि विधायक को समस्याओं का हल करना चाहिए विकास के कार्य करना चाहिए लेकिन विधायक समस्याएं पैदा करने मनेंद्रगढ़ आते हैं पार्षद दयाशंकर यादव ने बताया कि विधायक के कार्य व्यवहार व बोली भाषा से वह काफी आहत हुआ है।

Categorized in: