0 1 टन कोयला, 4 बाईक व 3 सायकल जप्त

सूरजपुर। गायत्री भूमिगत खदान से कोयला चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक  बीते दिनो गायत्री भूमिगत खदान के सुरक्षा प्रभारी कृष्ण कुमार दुबे ने यहां थाना की  पुलिस को मोबाईल पर सूचना दिया कि करीब सात आठ की संख्या में चोर गायत्री भूमिगत खदान में घुसकर 14 बोरी कोयला करीब 10 क्विंटल चोरी कर पोड़ी जंगल की ओर भागे है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जहां सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि बेलटिकरी का शिवधारी सिंह, ग्राम सपकरा निवासी धनेश्वर राजवाड़े अपने अन्य 4-5 साथियों के साथ खदान के पीछे दीवाल के टूटे हुए क्षतिग्रस्त भाग से खदान परिसर में घुसकर कोल स्टाक के कोयला को बोरियों में भरकर बाहर ले जाकर अपने-अपने मोटर साईकिल व साईकिल में लोड कर पोड़ी जंगल की ओर भागे है।  पुलिस आरोपियों की पतासाजी करते हुए पोड़ी जंगल में घेराबंदी लगाय इंतजार कर रही थी तभी कुछ लोग मोटर सायकल व सायकल में चोरी का कोयला बोरी में भरकर जाते दिखे। पुलिस को देखकर चोर सायकल व मोटर सायकल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर आरोपी  ओमप्रकाश राजवाड़े  20 वर्ष निवासी पेण्डरखी, थाना जयनगर जगत पाल सिदार  20 वर्ष, सुरेन्द्र सिंह 26 वर्ष निवासी भरतपुर, शिवधारी सिंह 32 वर्ष निवासी बेलटिकरी, धनेश्वर राजवाड़े  30 वर्ष निवासी सपकरा को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने 10 क्विंटन कोयला कीमत करीब 11 हजार रूपये, 4 मोटर सायकल व 3 सायकल जप्त कर धारा 379 के तहत कार्यवाही कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में 3 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में कोतवाल प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक ऐसन पाल, संजय सिंह राजपूत, आरक्षक हरिशंकर सिंह व दीपक दुबे सक्रिय रहे।

Categorized in: