तीन फरार आरोपितों की तलाश में लगी पुलिस


गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोरगी अमदरी में महिला से दहेज के एवज में पांच लाख रुपये व जमीन मांगने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, तीन फरार आरोपितों के तलाश में पुलिस लगी है।


थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि ग्राम पटोरा थाना लुंड्रा निवासी 21 वर्षीय पूनम यादव की शादी वर्ष 2020 में ग्राम कोरगी अमदरी निवासी 22 वर्षीय रामनरेश यादव पिता विश्वनाथ यादव के साथ सामाजिक रस्मो रिवाज के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद बाद पति सहित स्वजनों ने दहेज की एवज में पांच लाख रुपये व जमीन की मांग की। पैसा व जमीन नहीं मिलने पर महिला को प्रताडि़त करने लगे। महिला ने पुलिस थाने में पति रामनरेश यादव, जेठ रामनाायण यादव, जेठानी फुलकुंवर यादव, सास रूकमनिया यादव व ससुर विश्वनाथ यादव के विरुद्ध केस दर्ज कराया। रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध धारा 498 (ए) 34 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपित पति रामनरेश यादव व ससुर विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपितों के तलाश में है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, नीलमणी कुजूर, भीखराम कुजूर, आकाश तिवारी, स्वाति राजवाड़े, बृजेन्द्र भगत, रूपेश गुप्ता शामिल रहे।

Categorized in: