गिरजाठाकुर

अंबिकापुर। नगर के एक नामचीन निजी मूक-बधिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के चार शिक्षकों और सुरक्षाकर्मी द्वारा मारपीट और यौन उत्पीडऩ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी है, जिस पर पुलिस ने महिला अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष शानु कश्यप, जिला मंत्री वीर सोनी सहित अन्य ने प्रशासन के समक्ष पीडि़त बच्चों का पक्ष रखते हुए कहा है कि मूक-बधिर छात्राओं के साथ विशेष विद्यालय में संवेदनहीनता दिखाते हुए घृणित कार्य किया जा रहा है, जो आपराधिक कृत्य होने के साथ शर्मनाक और निंदनीय है। विद्यालय प्रबंधन के नाक के नीचे ऐसी घटना कारित होने के बाद जब बच्चों की ओर से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई तो उन्हें चुप कराने की पुरजोर कोशिश की गई। मामला तूल पकडऩे की बारी आई तो महज दो कर्मचारियों को हटाने का ढोंग करके बात को दबाने का प्रयास किया गया। मूक-बधिर बच्चों की बात युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तक पहुंची और उन्होंने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में इन बातों को लाया है व तत्कालिक कार्रवाई करने की मांग की है। इनके द्वारा चारों आरोपितों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने और मूक बधिर छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल में विशेष सांकेतिक भाषा की समझ रखने वाले शिक्षक को पदस्थ करने की मांग की गई है। साथ ही कुछ दिन पूर्व इस मामले को उठाने वाले छात्र को स्कूल से निकालने की कार्रवाई को दुर्भावना पूर्ण बताते हुए उक्त छात्र को पुन: स्कूल में लेने की मांग की गई है। भाजयुमो पदाधिकारियों ने मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जिले भर में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, रविकांत उरांव, अनुराग दुबे, अमित दुबे, अमोघ कश्यप, रवि सोनी, दीपक यादव, मनीष दुबे, ऋषभ त्रिपाठी, रॉनी मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्रवाई का मिला भरोसासहायक कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग डीके राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मांग पर पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए संवेदनशील मामले में तत्काल जांच कर आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने का भरोसा दिलाया है। साथ ही विद्यालय में विशेष सांकेतिक भाषा की समझ रखने वाले शिक्षक की मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ बधिर संघ सरगुजा संभाग के सदस्यों ने भी मामले पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।बयान-मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों को तरह-तरह से प्रताडि़त करने की बात सामने आई है। जांच की जिम्मेदारी महिला अधिकारी को दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।विवेक शुक्लाएएसपी, सरगुजा  

Categorized in: