अंबिकापुर। शराब दुकानों का शासकीय करण होने के बाद लोगों को आए दिन मिलावटी शराब परोसी जा रही है। ऐसे मामलों में आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर संदेह लाजिमी है। पूर्व में अंबिकापुर के शासकीय शराब दुकान में मिलावट के कारोबार का पर्दाफास हो चुका है। इसके बाद भी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का सिलसिला जारी है।

सरगुजा जिले के बतौली में आबकारी विभाग की संभागीय टीम के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद सामने आया कि मिलावटी शराब के पैकिंग का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। सरकारी शराब दुकान में ब्रांडेड शराब मिलावट वाली मिलने लगे, इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। ज्यादा कमाई के चक्कर में सरकारी शराब दुकान के ठेका कर्मचारी ऐसे कार्यों को अंजाम दे जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में लगे हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।सरगुजा जिले के बतौली स्थित सरकारी शराब दुकान मेंं आबकारी विभाग की संभागीय टीम ने छापा मारा तो यहां भारी मात्रा में मिलावटी शराब, ब्रांडेड शराब के अगिनत डुप्लीकेट ढक्कन, शीशी समेत अन्य सामान मिले, जिसे जब्त कर टीम ने सेल्समैन सहित दो के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें जेल भेज दिया है। बतौली स्थित विदेशी मदिरा दुकान से आए दिन मिलावटी शराब की बिक्री की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थीं। संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया और सहायक आयुक्त आबकारी विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह 11 बजे शराब दुकान में छापा मारा। टीम को शराब दुकान के पीछे किराए के मकान में करीब 20 बॉटल मिलावटी रॉयल स्टैग व इंपीरियल ब्लू शराब, ब्रांडेड शराब के हजारों डुप्लीकेट ढक्कन, खाली बॉटल, बिसलरी वॉटर के बॉटल सहित अन्य सामान मिले। किराए के मकान में शराब दुकान के सेल्समैन राजेश गुप्ता, संजय सिंह के द्वारा मिलावट का गोरखधंधा किया जा रहा था। इस शराब को विदेशी मदिरा दुकान में लाकर ग्राहकों को बेचते थे। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा, उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, प्रधान आरक्षक कुमारू राम खैरवार, रमेश दुबे, अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे।आवाज उठाने पर दिखाते हैं दबंगईशराब के शौकीन अच्ठी क्वालिटी की ब्रांडेड शराब की पूरी कीमत देने के बाद भी मिलावटी शराब मिलने से परेशान हैं। कई बार ऐसी शिकायतें उच्च वर्ग से सामने आ चुकी है। आबकारी अमले का भी ध्यानाकर्षण कराया जाता है, लेकिन मिलावटी व निम्न स्तर की शराब सरकारी मदिरा दुकान से मिलने का सिलसिला अनवरत चल रहा है। बतौली ही नहीं जिले के अन्य शराब दुकानों में भी यहां के कर्मचारी मिलावटी शराब की बिक्री करने में लगे हैं। कई बार मिलावटी शराब को लेकर विवाद की स्थिति बनती है, लेकिन शराब दुकान के ये कर्मचारी ज्यादा आवाज उठाने पर दबंगई दिखाने से भी बाज नहीं आते हैं।सेल्समैनों को भेजा न्यायिक रिमांड में  आबकारी विभाग की टीम ने जांच में मिली मिलावटी शराब, ढक्कन, खाली बॉटल को जब्त कर शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के सेल्समैन राजेश गुप्ता व संजय सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की है और इन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। कार्रवाई के लिए पहुंची संभागीय टीम के अधिकारियों ने कहा है कि मिलावट के मामले में किसी और की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरूद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  पाए जाने पर अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: