सरगुजा के इतिहास में रेल मार्ग से पहली बार दिल्ली से बैठकर सीधे अंबिकापुर में उतरे यात्रीगण

दिल्ली से आए यात्रियों का भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल व चॉकलेट देकर किया अभिनंदननव परिचालित

अम्बिकापुर। 14 जुलाई की ऐतिहासिक सुबह को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता, इस दिन सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में स्थित रेलवे स्टेशन के लौह पथगामिनी से सीधे दिल्ली तक यात्री रेल सेवा का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पीढिय़ों से इस रेल सेवा के लिए तकती हजारों-हजार निगाहें इस मौके को यादगार बनाने रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जो अनन्य तृप्ति को अनुभव कर रही थी। शुभारंभ अवसर पर 500 से अधिक यात्रियों ने यात्रा कर इस साप्ताहिक रेल की आवश्यकता, महत्ता को प्रतिपादित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सप्ताह भर बाद 21 जुलाई को नव परिचालित हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली अंबिकापुर स्पेशल यात्री ट्रेन क्रमांक 04044 जब अंबिकापुर पहुंची तो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव की उपस्थिति में सैकड़ों भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने यहां पधारे यात्रियों व रेलवे प्रशासन के कर्मचारी-अधिकारियों की अगवानी की और गुलाब का फूल, चॉकलेट भेंट करके इनका स्वागत किया। इस ट्रेन के अंबिकापुर पहुंचने पर यात्रियों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिख रही थी। स्वागत, अभिनंदन के क्रम में यात्री बड़े प्रसन्नचित्त नजर आ रहे थे। उन्होंने सरगुजा की सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह के द्वारा दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर स्वागत में दिए गए पुष्पगुच्छों को दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अभिनंदन और शुभकामनाएं देकर हम सबको रवाना किया, यहां आने पर पुन: उनका अभिनंदन और स्वागत हो रहा है। इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते यात्रियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सरगुजा सांसद, मंत्री रेणुका सिंह को धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को सरगुजा, कोरिया की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह ट्रेन हमारे लिए विकास के नए द्वार लेकर आई है। सरगुजा और नई दिल्ली के बीच जो दूरी थी वह सिमट कर रह गई है। जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने कहा कि बेहद सुखद क्षण होगा जब पहली बार नई दिल्ली स्टेशन में अंबिकापुर का नाम दिल्ली में गूंजा होगा। उन्होंने कहा हम सभी क्षेत्र की सांसद को धन्यवाद देते हैं, उनके अथक प्रयास से यह संभव हुआ है। अनुराग सिंहदेव कहते हैं-दिल्ली अब दूर नहीं  =दिल्ली अभी दूर है मुहावरा कहते-सुनते अभी तक सरगुजावासियों के दिन बीत रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मुहावरा बदल कर-दिल्ली अब पास है, कर दिया है। सितंबर 2013 में  सरगुजावासियों ने दिल्ली के लाल किले की कल्पना की थी जो सत्य हुई। अब प्रधानमंत्री ने दिल्ली जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। सरगुजा की जनता के सपनों के लाल किले के सफर ने नरेंद्र मोदी को दिल्ली के लाल किले में तिरंगा फहराने के राष्ट्रव्यापी संकल्प को आगे बढ़ाया था, अब उन्होंने सरगुजा की जनता को सीधे दिल्ली तक का सफर पूरा करने के लिए नई ट्रेन की सौगात दी है। संपूर्ण सरगुजा, कोरिया, जशपुर जिले के पत्थलगांव, बगीचा, कांसाबेल के समूचे अंचल के लिए अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन मील का पत्थर साबित होने वाली है। अंचल के नागरिकों, विशेष रूप से आदिवासी वर्ग, वंचित वर्ग के स्वास्थ, शिक्षा, व्यापार, पर्यटन, तीर्थाटन के लिए जबरदस्त लाभकारी होगी। वैसे तो देश के कई शहरों, प्रदेशों के लिए नई ट्रेनें इतनी खुशी लेकर शायद ही आती होगी, किंतु कनेक्टिविटी पहुंच विहीनता के संकट से निरंतर जूझ रहे सुरगुजांचल के लिए आजादी के अमृत महोत्सव पर दिल्ली ट्रेन की यह पहली सौगात ऐतिहासिक है। अब हमारे लिए भी दिल्ली दूर नही, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, राज्यसभा के निवर्तमान सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, देवेश्वर सिंह का आभार व्यक्त कर दिवंगत वरिष्ठ नेता काका लरंगसाय, शिवप्रताप सिंह, रेवती रमण मिश्र को भी स्मरण

Categorized in: