मनेंद्रगढ़ ! विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ के विधायक के राजनीतिक सलाहकार पद से नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने शुक्रवार को विधायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया है ! बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मनेंद्रगढ़ विधायक वह उनके राजनीतिक सलाहकार के बीच कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था विधायक उनकी सलाह को लगातार नजरअंदाज करते चले आ रहे थे जिससे उनके द्वारा अपना इस्तीफा विधायक को सौंप दिया गया है ! मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान जब टिकट की दावेदारी की जा रही थी उस दौरान मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस से चिरमिरी निवासी डॉ विनय जायसवाल को कृष्ण मुरारी तिवारी ने उम्मीदवारी के लिए आगे लाया था और काफी प्रयास कर डॉ विनय जायसवाल को मनेद्रगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया था ! डॉ विनय जायसवाल को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्हें जिताने में भी कृष्ण मुरारी तिवारी ने काफी जोर लगाया था जिसका परिणाम यह निकला कि डॉ विनय जायसवाल को मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से काफी अंतर के वोटों से जीत हासिल हुई ! विधायक बनने के बाद डॉ विनय जायसवाल ने कृष्ण मुरारी तिवारी को अपना राजनैतिक सलाहकार नियुक्त कर लिया था साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शाला विकास समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था ! श्री तिवारी नगर विकास व शाला विकास के हितको ध्यान में रखकर लगातार कार्य कर रहे थे लेकिन नगर पालिका चुनाव के बाद से जब से वे पार्षद चुनने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष बनने के बाद जब भी कोई सलाह श्री तिवारी के द्वारा नगर विकास को लेकर दिया जा रहा था या नगर विकास हेतु कोई प्रस्ताव दिया जा रहा था जिसका मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल लगातार नजरअंदाज करते चले आ रहे थे सिर्फ नाम के लिए कृष्ण मुरारी तिवारी विधायक के राजनीतिक सलाहकार बने हुए थे जब विधायक के द्वारा उनके सलाह व प्रस्ताव को लगातार नजरअंदाज किया जाने लगा तो शहर में विधायक के साथ-साथ उनकी भी छवि धूमिल होने लगी जिससे काफी आहत हो गए थे जिसको लेकर शुक्रवार को कृष्ण मुरारी तिवारी ने राजनीतिक सलाहकार पद से अपना इस्तीफा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल को सौंप दिया है !
विधायक के राजनीतिक सलाहकार पद से इस्तीफा दिए जाने के संबंध में जब नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विधायक डॉ विनय जायसवाल के द्वारा उन्हें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ का शाला विकास समिति का अध्यक्ष एवं अपना राजनैतिक सलाहकार बनाया गया था लेकिन नगर विकास या शाला विकास हेतु कोई भी प्रस्ताव विधायक को दिया जा रहा था जिस प्रस्ताव को विधायक लगातार नजरअंदाज कर रहे थे पिछले 18 माह में नगर विकास के लिए एक भी काम विधायक के द्वारा नहीं किया गया ! जिसके कारण विधायक की छवि के साथ-साथ शहर में उनकी भी छवि खराब हो रही थी जिसको लेकर और काफी आहत थे जिसके कारण शुक्रवार को उनके द्वारा राजनीतिक सलाहकार पद से तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष पद से विधायक को अपना इस्तीफा प्रेषित कर दिया गया है !

Categorized in: