राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत एनएच 343 से पस्ता के करीब यात्रीयो से भरी शिवम बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रक का चालक ट्रक में फंस गया वहीं बस में दर्जनों यात्रियों को गंभीर चोट आई है।पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू करते हुए 108 से बलरामपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घायल यात्रियों ने बताया की वह बस में अंबिकापुर से रामानुजगंज की ओर आ रहे थे तभी पस्ता के समीप जंगल में सामने से आ रही ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोट आई है।

सड़क पर लगा जाम

वही जाम में फंसे यात्री गर्मी की वजह से धूप में पानी की कमी की वजह से परेशान हो रहे थे तत्काल यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाम सड़क को खुलवाने में जुट गई कलेक्टर के निर्देश के बाद तत्काल लोगों को पानी की भी व्यवस्था कराई गई और मार्ग सुचारु रुप से जारी किया गया

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि बलरामपुर जिला चिकित्सालय में 10 लोगों को भर्ती कराया गया है सभी घायलों का तत्काल इलाज किया गया है अभी तक किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है और मरीजों का पूरा पूरा ख्याल रखा जा रहा है

कलेक्टर एसपी पहुंचे मौके पर
बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार एसपी मोहित गर्ग को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तत्काल मौके पर पहुंच घायलों का वास्तविक स्थिति का जायजा लिया वही मौके पर से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रहने की भी बात कही

Categorized in: