रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रामविचार नेताम ने पंचायत मंत्री एवं मनरेगा आयुक्त को पत्र लिख अठारह 2017-18 में जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत निर्मित पलगी बहेराडोल बांध निर्माण में 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक मजदूरी एवं सामग्री भुगतान न होने की जांच करवाए जाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की।                                  

श्री नेताम ने पंचायत मंत्री एवं मनरेगा आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने के द्वारा ग्राम पलगी के बहेराडोल बांध निर्माण में 3 वर्ष के बाद भी मजदूरी भुगतान एवं सामग्री भुगतान न किए जाने की जानकारी दी। जबकि जल संसाधन विभाग के द्वारा बिना कार्य पूर्ण हुए कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया जो विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार एवं मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा कई बार मजदूरी भुगतान के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को आवेदन पत्र दिया जा चुका है परंतु अब तक मजदूरी भुगतान एवं सामग्री भुगतान लंबित है जिससे ग्रामीणों में रोष है। श्री नेताम ने तत्काल इसकी जांच करवाए जाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की।

Categorized in: