बलरामपुर श्रमिक दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष एवं समाज के पदाधिकारियों ने मजदूरों को फल वितरण कर सम्मान किया गया बलरामपुर जिले के सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर मजदूर संघ के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनवानी से मजदूरों की मजदूरी दर बढ़ाने पर भी चर्चा भी की गई वह सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने बताया कि बलरामपुर जिले के दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्य भूपेश बघेल आ रहें हैं और हम सभी श्रमिक साथियों के साथ मजदूरी दर बढ़ाने की मांग करेंगे वहीं उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का पहला जिला होगा जहां सर्व आदिवासी समाज श्रमिकों के हितों को देखते हुए मजदूरी बढ़ाने की मांग करेगी जिस तरीके से तेजी से महंगाई बढ़ती जा रही है और गर्मी बरसात के सभी मौसमों में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों के सामने काफी संकट आ सकती है जिसको देखते हुए हम सभी समाज के लोग मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप मजदूरी दर बढ़ाने की मांग करेंगे

Categorized in: