अंबिकापुर। शहर के एक सिनेमाघर में फिल्म देखने के दौरान भड़के दर्शकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया, इसके बाद मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने मामले को शांत कराया। बता दें कि 14 अप्रैल से सभी सिनेमाघरों में केजीएफ 2 फिल्म लगी है, जिसे देखने सभी सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची है। अंबिकापुर शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के दौरान फिल्म रुक-रुक कर चलने से नाराज दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। फिल्म दोबारा शुरू करने की बात दर्शकों के द्वारा की जा रही थी, इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेकाबू भीड़ को शांत किया, वहीं सिनेमा हॉल के कर्मचारियों के द्वारा फिल्म देखने आए सभी लोगों की टिकट के पैसे वापस किए गए।

Categorized in: