अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के एक दिवसीय प्रवास पर स्थानीय सर्किट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में युवा मोर्चा सरगुजा ने पूरी टीम के साथ एक वर्षीय कार्यवृत्त, बुकलेट प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भाजयुमो सरगुजा के कार्यों के सराहना करते हुए कहा कि भाजयुमो संगठन की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर वर्ष 2023 में भाजपा की सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से भाजपा की योजनाओं एवं कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार के खिलाफ लड़ाई लडऩे को तैयार है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह का भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला। इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शानू कश्यप, विकास शुक्ला, वीर सोनी, धीरज सिंह, भूपेश यादव, निशांत सिंह, हैप्पी चोपड़ा, दिव्यांशु केसरी, रोहित सिंह राजपूत, दीपक यादव, मनीष दुबे, विकास गुप्ता, रोनी मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: