अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को असंक्रमित बीमारियों ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, कुपोषण इत्यादि के बारे में सेमिनार (सीएमई) का आयोजन किया गया। सेमिनार की मुख्य स्पीकर डॉ.नील गुप्ता एमडी मेडिसिन एंड पीडियाट्रिक हावार्ड मेडिकल स्कूल यूएसए द्वारा गैर संचारी रोग का ग्लोबल वर्णन एवं छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी गई।
डॉ.योगेश जैन एमडी द्वारा ट्राइबल एरिया के अलग-अलग क्षेत्रों में गैर संचारी रोग किस तरह से प्रभावित हैं, उस पर प्रकाश डाला। डॉ.योगेश्वर ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य की प्राथमिकता के बदलाव के बारे में आंकड़े के साथ अपने अनुभवों को बांटा। इसके पश्चात डॉ.चैतन्य मलिक द्वारा सरगुजा में गैर संचारी रोग के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे एनसीडी को रोका जा सके। अंत में मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ.रमनेश मूर्ति द्वारा गैर संचारी रोग व रोकथाम के बारे में अपनी बातों को सामने रखा एवं आगे की योजना बताई। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी रोग के प्रति जागरूकता लाना था। कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ.लखन सिंह, अस्पताल के विभागाध्यक्ष चिकित्सक, इंटर्न चिकित्सक, एमबीबीएस के छात्र, अस्पताल स्टाफ, अस्पताल की सलाहकार प्रियंका कुरील, नर्सिंग अधीक्षक, छोटेलाल शर्मा, डाइटीशियन सुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के द्वारा किया गया था।

Categorized in: