सूरजपुर। प्रतापपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोटगवां में सफेद रंग की कार में सवार युवकों से 60 नग नशीली कोरेक्स कफ सीरप कीमत जब्त किया है। जब्त कफ सीरप की कीमत 10 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक यूपी 96 बी 7893 को भी जब्त किया है। आरोपित अम्बिकापुर निवासी पंकज शुक्ला पिता रविशंकर शुक्ला एवं अभिषेक सिंह पिता आदया प्रसाद हैं। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 63/22 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केंवट, एसआइ राजेश तिवारी, नवल किशोर दुबे, एएसआइ बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक भागवत पैकरा, आरक्षक अभय तिवारी, सत्य नारायण, अरविन्द पाण्डेय व अवधेश कुशवाहा सक्रिय रहे।

Categorized in: