राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर –बलरामपुर बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन परिसर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज व रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह पहुंचे। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस के जवानों तथा पत्रकारों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेली तथा गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दिए.
पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा था. इस वर्ष आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज व विधायक बृहस्पति सिंह शामिल हुए. पूरा परिसर होली के रंग में रंग गया. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान डीजे की धून पर संसदीय सचिव, विधायक, पुलिस परिवार तथा पत्रकार भी थीरके. संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज होली की शुभकामनाएं देने थाने व चौकियों में भी पहुंचे. उन्होंन पुलिस के जवान व उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं दी. संसदीय सचिव व विधायक ने पुलिस परिवार व पत्रकारों को गुलाल के साथ गले लगाकर होली की बधाईयां दी. सभी ने एक-दूसरे को एकता व भाईचारे का संदेष दिया. पुलिस परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद-झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवार व नगरवासी शामिल रहे.

Categorized in: