बलरामपुर- जिले के पस्ता थाना अंतर्गत बैंक का पैसा गबन करने वाले आरोपी शाखा प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पस्ता पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च 2022 को प्रार्थी अजय कुमार यादव पिता उपेंद्र कुमार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पस्ता के द्वारा पस्ता थाना में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि तत्कालिक ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक पीयूष वर्मा द्वारा अपने पदस्थापना के दौरान हितग्राहियों का लोन पास कर उनको पूरा पैसा ना देना वह हितग्राहियों द्वारा पटाया हुआ पैसे को रसीद देकर खाते में ना जमा करना तथा कुछ हितग्राहियों से मिलीभगत का लोन पास कर हितग्राहियों के द्वारा इकाई प्रारंभ ना कराना जैसे गतिविधियों में इनके द्वारा शासकीय राशि लगभग 10 लाख 76 हजार ₹532 का दुरुपयोग व गबन करने के संबंध में वर्तमान शाखा प्रबंधक द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से जांच प्रतिवेदन लेकर प्रथम सूचना दर्ज कराई थी। जहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धारा 420 409 120b भादवी पंजीबद्ध कर इस बात की जानकारी बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक को दी जहां वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर एसडीओपी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पतासाजी की जा रही थी जहां पतासाजी के दौरान आरोपी पीयूष वर्मा को अंबिकापुर दरीपारा से गिरफ्तार किया गया है।जहां पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक संपत पोटाई,रमेश एक्का, प्रधान आरक्षक नारद राजपूत आरक्षक संदीप टोप्पो, संतराम वर्मा, महिला आरक्षक मोहर मनी खलखो का अहम योगदान रहा है।

Categorized in: