बलरामपुर जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर स्थित सराफा दुकान मैं चोरी के मामले में सर्राफा व्यवसाई संघ के द्वारा आज बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक को ज्ञापन सौंपते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सर्राफा व्यवसाई संघ ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि मां शारदा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया गया तथा बातों बातों में दुकान संचालन के नजर हटते ही ग्राहक बनकर प्रवेश किए व्यक्ति ने सोने की जेवर में हाथ साफ कर दुकान से रफूचक्कर हो गया। संचालक ने बताया कि ग्राहक बन कर दुकान में आए व्यक्ति के द्वारा एक और व्यक्ति बाइक से बाहर इंतजार कर रहा था। हाथ साफ करते ही व्यक्ति के द्वारा तुरंत बाइक में बैठकर वहां से चले गए। व्यवसायियों ने बताया कि इससे पूर्व भी 9 फरवरी 2022 कनक ज्वेलर्स शंकरगढ़ में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के द्वारा 9 मार्च 2022 को भी एक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी लेकिन असफल होने पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान से पैसा एटीएम से निकालने का बहाना कर भाग गए। जिले में हो रही घटना से सर्राफा व्यवसाई काफी चिंतित है जिसको लेकर इनके द्वारा बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

Categorized in: