राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर-बलरामपुर मुख्यालय के बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा आज कार्यपालन अभियंता संभाग बलरामपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए उन्होंने अवगत कराएं कि सहायक अभियंता दीपक निकुंज बलरामपुर के पदस्थ उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार तानाशाही रवैया किया जा रहा है। उनके इस रवैया से उपभोक्ता काफी परेशान है। उपभोक्ताओं ने बताया कि घर के महिला बच्चों से तानाशाही तरीके से धमकी देना और बिजली तार काट देना इनके द्वेष भावना के तहत कार्य करना दर्शाता है। इतना ही नहीं इनसे उपभोक्ताओं के द्वारा जब टेलिफोनिक माध्यम से बात किया जाता है तब भी या उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इनके इस रवैया से उपभोक्ता काफी परेशान है। इनके व्यवहार से उपभोक्ताओं में आक्रोश भी है। आपको बता दें कि पूर्व में भी भारतीय मजदूर संघ ने कार्यपालन अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया था कि दीपक निकुंज के द्वारा मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ भी दूर व्यवहार किया जाता है। जहाँ भारतीय मजदूर संघ ने इसका विरोध करते हुए कार्यपालन अभियंता से इस संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बैठक रखने की समय मांगी थी। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, पार्षद दिलीप सोनी, अजीत सिंह, पार्षद विनय यादव, राजेश गुप्ता एवं उनके साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Categorized in: