सूरजपुर। जिले के क्षेत्र क्र 5 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमन विजय प्रताप सिंह सोमवार को पार्टी के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर गौरव सिंह से निर्वाचन  प्रमाण पत्र प्राप्त किया। तत्पश्चात समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े व आतिशबाजी के साथ कलेक्ट्रेट से रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सिंह का पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर  पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जीत हासिल हुई है आगे भी हमे एकजुट होकर निरंतर काम करने की आवश्यकता है। 

जिलाध्यक्ष  बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि ये जीत क्षेत्र की जनता की जीत है मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ और उनका  आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा  सत्यनारायण सिंह  ने कहा कि जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है हमे उसपर   खरा उतरना है जनता ने कोंग्रेस के कुशासन का जवाब दिया है तीन साल में कांग्रेस ने जनता को सिर्फ  ठगने का  काम किया है। सुमन विजयप्रताप सिंह ने कहा कि  क्षेत्र की जनता एवं सभी कार्यकर्ताओं पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षाओं  पर खरा उतरने का प्रयास करूँगी। जिला संगठन ने शाल  श्रीफल देकर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमन विजय प्रताप सिंह का सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष थलेस्वर साहु ने एवं आभार महामंत्री आनंद सोनी ने किया। इस बीच  संयुक्त मध्य प्रदेश  के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ नेता   स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित  की गई एवं  उनके संगठन में किये कार्यों  को याद किया गया। कार्यक्रम में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  भीमसेन अग्रवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष  रामकृपाल साहू सहित भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठओ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: