बलरामपुर मुख्यालय के सर्किट हाउस में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित समाज के प्रमुखों के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वही हाल में ही हुए सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ था। जहाँ अध्यक्ष चंद्रशेखर पोर्ते जिला अध्यक्ष बनाया गया था । लेकिन कुछ दिनों के बाद ही चंद्रशेखर पोर्ते ने स्वेच्छा से अपना पद से इस्तीफा दे दिया। जहां बैठक के बाद खाली पद को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। सर्किट हाउस में बैठक करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के बसंत कुजूर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही सर्व आदिवासी समाज के महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता सोनहा तथा युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खेरवार कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार को बनाया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान समाज के अंदर चल रही बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ जागरूकता लाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बनने के बाद बसंत कुजूर ने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा कि जिस तरीके से समाज के लोगों ने फिर से मुझ पर भरोसा जताया है उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा। समाज के हर वर्ग कि लोगों का मैं साथ दूंगा उनके सुख और दुख में हमेशा उनके साथ शामिल रहूंगा। वही सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर पोर्त सहित तमाम पदाधिकारियों ने सभी को नववर्ष की बधाई देकर सभा समाप्ति की ।

Categorized in: