अंबिकापुर। लुंड्रा थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। लूटी गई मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक विकास सिदार पिता सोहन साय (21) निवासी ग्राम केरजू बथानपारा थाना सीतापुर, सरगुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पिता को उपचार हेतु जीवन जयोति अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया है। नौ जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे वह जीवन ज्योति अस्पताल के बाहर अपने एक मोबाइल से बात कर रहा था, दूसरे मोबाइल को हाथ में पकड़ा था, तभी दो अज्ञात व्यक्ति एक लाल-काले रंग की हीरो आइ स्मार्ट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीएम 3449 में आए और दोनों मोबाइल को छीनकर उसे धक्का देकर मोटरसाइकिल सहित भाग गए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने धारा 392, 34 भादसं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। साइबर सेल की सहायता से मोबाइल नंबर को ट्रेस कर आरोपितों की पतासाजी के बाद पुलिस अर्जुन लोहार पिता आलू लोहार को उसके गांव सुमेरपुर चेन्द्रा से पकड़ने में सफल हुई। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मोबाइल लूटकर भागने की स्वीकारोक्ति की। पुलिस ने अर्जुन द्वारा लूटे गए मोबाईल व घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में कुछ सप्ताह पूर्व अपने साथी सोलू लकड़ा निवासी बेवरापारा चेन्द्रा के साथ मिलकर जिला अस्पताल अंबिकापुर से एक टच स्क्रीन मोबाइल चोरी करना बताया, जिसका उपयोग दोनों करते हैं। वर्तमान में उक्त मोबाइल सोलू के पास होने की जानकारी गिरफ्त में आए आरोपित ने दी। पुलिस ने सोलू की पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।आरोपितों को धारा 41 (1-4), 379 भादसं के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मोबाईल स्वामी की पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित-
0 अर्जुन लोहार पिता आलू लोहार (25) निवासी ग्राम सुमेरपुर चेन्द्रा तालाबपारा चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा।
0 शोलू लकड़ा पिता कल्फु लकड़ा (26) निवासी बेवरापारा चेन्द्रा चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा।

Categorized in: