अंबिकापुर। रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सिलसिला भुट्टा बाजार के पास एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु कहीं बाहर ले जाने के फिराक में बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया है। नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे नवा बिहान योजना के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन व अतिक्ति पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में कार्रवाई की है। पुलिस चौकी रघुनाथपुर के प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि रघुनाथपुर क्षेत्र में अवैध नशीली मादक पदार्थ गांजा के सौदागरों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। आठ जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेन रोड सिलसिला भुट्टा बाजार के पास एक व्यक्ति अपने पास रखे बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु कहीं बाहर ले जाने के फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ कर पूछताछ की तो वह अपना नाम प्रदुमन नामदेव पिता रामभरत नामदेव (22) निवासी कनई थाना बरगवां जिला सिंगरौली बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास चार किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेश्वर महंत, आरक्षक राकेश एक्का, बुध कुमार, सत्यप्रकाश, मुनेश्वर पन्ना, प्रबोध एक्का तथा महिला आरक्षक संपत्ति भगत सक्रिय रहे।

Categorized in: