अंबिकापुर- शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अरुणा सिंह केराम ने कांग्रेस शासन के अन्यायसंगत का निर्णय का विरोध किया है। प्रदेश मंत्री अरुणा ने इस निर्णय को अनुचित बताते हुए इस आदेश को तत्काल वापस लेने का मांग राज्य सरकार से किया है, अरुणा ने कहा है कि कोई कोविड -19 इस समय वैश्विक महामारी के रूप में सभी देशों में पांव पसार रहा है और सभी जिम्मेदार विभाग राजस्व स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, पुलिस, महिला विकास, पंचायत आदि विभाग के कर्मचारीगण अपना जान जोखिम में डालकर एक संक्रमण काल में भी अपना दायित्व का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं।

ऐसे संकट में शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों का वेतन वृद्धि रोकना अनुचित है बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है विभिन्न कर्मचारी संघ द्वारा अन्य राज्यों की भांति जोखिम भत्ता असामयिक मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि इत्यादि की मांग की गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार तनिक भी इस और ध्यान नहीं दे रही है भूपेश सरकार और नियमित कर्मचारियों को भी नियमित करने के दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।

Categorized in: