अम्बिकापुर. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अरुणा सिंह ने प्रदेशवासियों को ईद की मुबारक दी.. उन्होंने कहा कि ईद का पावन पर्व हम सभी को भाईचारे का संदेश देता है. ईद-उल-फितर के अवसर पर दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन से चर्चा के दौरान उन्होंने बधाई संदेश देते हुए कहा.. कि रमजान माह में रोजे के बाद आने वाली ईद जीवन में खुशियों का पैमाना लेकर आती है. जीवन में खुशी हासिल करने के लिए संघर्ष समर्पण और निष्ठा जरूरी है. ईद का पर्व हमें ईश्वर के प्रति समर्पण और धैर्य की सीख देता है.

सभी मुस्लिम भाई-बहनों को नियम के मुताबिक चलना है.. और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए. ईदगाह पर किसी के नहीं आने की बात कही. उन्होंने कहा ईदुल फितर की नमाज का एहतमाम उलेमाओं के हिदायत के मुताबिक अपने अपने घरों में ही करें. वास्तव में यह परीक्षा की घड़ी है.. और इसमें हमें खरा उतरना है. हमें शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार का पालन करना है. जिससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके. साथ ही प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की.

Categorized in: