बृहद सौंदर्यीकरण हेतु नगर पालिका को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मनेन्द़गढ़! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने रविवार को शहर के हृदय स्थल स्थित जोड़ा तालाब में पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया तथा नगरपालिका को बृहद सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! उल्लेखनीय है कि शहर का जोड़ा तालाब शहर के हृदय स्थल में स्थित है जहां पर बृहद रूप से छठ पूजा का आयोजन बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है पूर्व में उक्त जोड़ा तालाब में वोट भी चलाया जाता था तथा नगरपालिका के द्वारा लाइट से साज सज्जा कर सजाया संवारा गया था लेकिन वर्तमान में जोड़ा तालाब की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है पूरे तालाब में जलकुंभी ने अपना पैर पसार लिया है जिससे तालाब की स्थिति बद से बदतर हो गई है तालाब की सुंदरता में ग्रहण सा लग गया है रखरखाव के अभाव के कारण तालाब अपनी पहचान होने के कगार पर पहुंच गया है ! कोरिया जिले में विकास पुरुष के नाम से तेजी के साथ उभर रहे भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों रविवार को जोड़ा तालाब पहुंचे और तालाब का विधिवत निरीक्षण कर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु नगर पालिका को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! उन्होंने निर्देश दिया कि नगर पालिका तालाब के बृहद सुंदरीकरण के लिए प्रभावी तरह से कदम उठाकर तालाब का सौंदर्यीकरण करें इसमें राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर दिया जाना चाहिए! विधायक गुलाब कमरों के साथ निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल , मुख्य नगर पालिका अधिकारी एचडी रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, राजेश सिंह समय अन्य उपस्थित रहे !

Categorized in: